भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिले के सभी 1258 बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’

 

 

कानपुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिले के सभी 1258 बूथों पर उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और प्रत्येक बूथ पर सुनियोजित रूप से आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर विधानसभा के बूथ संख्या 256 पर स्वयं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों से सीधे संवाद कर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर प्रेरणा देते हैं।

सांसद रमेश अवस्थी ने अपने निवास स्थित बूथ पर कार्यक्रम सुना और उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की बातें हर कार्यकर्ता को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 244 पर मन की बात सुनी, जबकि जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ संख्या 223 पर कार्यक्रम में सहभागिता की।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मन की बात सुनने के उपरांत जिले के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने आवंटित बूथों पर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ समिति की बैठक की। इसके साथ ही मतदाता सूची को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *