कानपुर

महिला के साथ लूट में लापरवाही,ऑटो में आगजनी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही थाना प्रभारी मनोज मिश्रा साइड लाइन!

 

सीबीसीआईडी से रिटायर्ड महिला दरोगा से लूट के मामले में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने कड़ा एक्शन लिया है। लूट के खुलासे में देरी और घोर लापरवाही पर रावतपुर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया।

 

यह घटना 8 जनवरी को रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में हुई थी। मामले में समय पर कार्रवाई न होने, पीड़ित का मुकदमा देर से दर्ज करने, ऑटो जलाने की घटना में लापरवाही और IGRS शिकायतों की अनदेखी को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस आयुक्त पहले ही अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारी को फटकार और अल्टीमेटम दे चुके थे, जिसके बाद अब विभागीय कार्रवाई अमल में लाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *