गुरुकुल आश्रम में महिला मंडल के द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

 

इस अवसर पर गुरुकुल आश्रम में महिला मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला मंडल की बहनों, गुरुकुल आश्रम के बच्चों और क्षेत्रीय जनता ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित विमल जी शास्त्री और मुकेश जी के द्वारा स्वस्ति वाचन और भारत माता की आरती के साथ किया गया।

 

मुख्य अतिथि डॉक्टर गायत्री सिंह ने झंडा फहराया और महिलाओं को स्वावलंबन बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विदेशों से प्रेरणा लेकर हम भेड़चाल से ऊपर उठकर सिस्टमेटिक ढंग से काम करने की आदत डाले और स्वच्छता और स्वावलंबन पर ज़ोर दे

काउंसलर डॉ सुषमा सेंगर ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया और कहा कि हम सब घर बैठे समाज में हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ इन नंबरों का प्रयोग करके अपनी और देश की रक्षा में भागीदारी करें व शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को से अंतिम वर्ग तक को लाभान्वित करें

इस अवसर साहित्यकार सहयोग संगठन की पदाधिकारी समेत मुख्य अतिथि का बैच लगाकर और पटका पहना करके आए हुए सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा हनुमंत लाला की फोटो देकर के स्वागत किया गया

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम चौहान, महामंत्री रेनू शुक्ला, मधु मिश्रा, आदि सभी संगठन के पदाधिकारियोंने महिला मंडल की सभी बहनों का बैच लगाकर के और प्रशस्ति पत्र तथा पटका पहना करके स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से मीना सिंह, अंजू द्विवेदी, रानी गुप्ता, लक्ष्मी द्विवेदी, बबीता पांडे, सुदामा दुबे, विजयलक्ष्मी, अजीत अरुण सेगर, डॉक्टर अर्चना सिंह चौहान, अरविंद सिंह चौहान, रेनू शुक्ला, संयोगिता तिवारी, सुषमा भारद्वाज, नीलम दुबे, सुषमा कुशवाहा, आशा गुप्ता, ज्योति दुबे, बेबी गुप्ता, अर्चना राठौर, अमित सिंह राठौड़, पंडित रमेश अवस्थी, मुकेश द्विवेदी, संदीप शुक्ला, मयंक जी मंदिर से अल्का मिश्रा, अतुल शुक्ला, अनुपम शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का आयोजन नीलम इंटीरियर के द्वारा किया गया था, और आयोजक वीरेंद्र चौहान, अमित मिश्रा और मयंक जी मंदिर से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *