मनीट्रांसफर कराकर थमाए चूरन वाले नोट, पुलिस ने दबोचा

कानपुर। मनी ट्रांसफर करवा कर दुकानदार को एक युवक ने चूरन वाले नोट थमा दिए। टप्पेबाजी की सूचना पर पहुंची थाना हरबंस मोहाल पुलिस ने अभियुक्त को दबोच लिया। उसके पास से काफी संख्या में चूरन वाले नोट बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है ।कई बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। नोट कहां से आए इसका पता किया जा रहा है। अभियुक्त के पास से 2 लाख 96 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए।

पंजाब निवासी एक युवक बुधवार दोपहर नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हरबंश मोहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

अभियुक्त की पहचान पंजाब के तरण तारण जनपद निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हरबंश मोहाल स्थित अमूल टेली कंप्यूनिकेशन की दुकान पर पहुंचा था। उसने पंजाब के एक एसबीआई एकाउंट में एक लाख रुपये दुकानदार अभिषेक गुप्ता से ट्रांसफर कराए। उसके एवज में एक लाख रुपये की नकदी दुकानदार को दी। दुकानदार ने जब गिनती की तो पता चला कि ऊपर का पांच सौ और सबसे नीचे की सौ रुपये की नोट असली है। बाकी के नोट नकली है। मामला पकड़ में आते ही मनप्रीत मौके से भागने लगा। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने मनप्रीत को तत्काल हिरासत में ले लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो भारतीय चिल्ड्रेन बैंक के 296000 रुपये के नोट मिले। पुलिस ने सभी नोट सीज कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *