उत्कृष्ट कार्य हेतु साइबर सेल व सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों को रजत पदक से किया गया सम्मानित

 

आज दिनांक 29.01.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता महोदय द्वारा पूर्वी ज़ोन कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान साइबर सेल प्रभारी पूर्वी ज़ोन उ०नि० प्रदीप सिंह पलावत, मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह (सर्विलांस सेल) एवं आरक्षी गौरव (सर्विलांस सेल) को उनके उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होते हैं। महोदय ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पुलिसकर्मी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *