विशेष नव मतदाता अभियान में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 29 व 30 जनवरी को चलाए जा रहे विशेष नव मतदाता अभियान में आज भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से अपने अपने आवंटित बूथों पर मुस्तैदी से उतर गए और घर घर कुंडी खड़का कर एक एक घर जाकर अब्सेंट डिलीटेड व डेथ मतदाताओं का पुनरीक्षण करते हुए नव मतदाताओं व छूटे मतदाताओं के फार्म 6 व 8 भरवारकर उनको मतदाता बनाया जैसा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंडल से लेकर राष्ट्रीयस्तर तक पदाधिकारियों को शक्ति केंद्रों व बूथों का प्रवासी बनाया गया था और निर्देश था कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 10 नव मतदाताओं के फार्म 6 भरवाकर जमा करवाने है और उसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को देनी है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल ने नवाबगंज शक्ति केंद्र में पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी ने कौशलपुरी शक्ति केंद्र,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दर्शन पुरवा,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा नारामऊ शक्ति केंद्र,मंडल प्रभारी आनंद मिश्रा ने लाजपत नगर शक्ति केंद्र पर प्रवास कर नव मतदाता बनाए।
