पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुवीर लाल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अनवरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना प्रभारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राहुल शुक्ला व पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान 1 किलो 530 ग्राम नाजायज चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मो0 आरिफ उर्फ आरिफ सिंघानिया पुत्र स्वर्गीय हुसैन, निवासी बिठूरा थाना बाबूपुरवा, कानपुर नगर (उम्र करीब 43 वर्ष) के रूप में हुई है।इस प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी राहुल शुक्ला सहित सहयोगी पुलिस टीम की मुस्तैदी और सूझबूझ अहम रही। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के नेतृत्व में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है और आम जनता में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मज़बूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *