प्रयाग नारायण मंदिर शिवाला के 165 ब्रह्मोत्सव माघ मेला में भगवान लक्ष्मी नारायण घोड़े पर सवार होकर निकले सवारी मंदिर प्रांगण की परिक्रमा की इस अवसर पर भक्तों ने भगवान से रंगों की होली खेली दक्षिण भारतीय पद्धति का यह उत्तर प्रदेश में पहला मंदिर है जो शिवाले के नाम से जाना जाता है यह मेला बसंत पंचमी से शुरू होकर माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के साथ संपन्न होता है प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम होते हैं इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की प्रयाग नारायण शिवाला के प्रबंधक मुकुल नारायण तिवारी अभिनव तिवारी राघव तिवारी ने बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी ज्योति शुक्ला श्रुति शुक्ला ऋषभ मिश्रा अमित द्विवेदी मौजूद रहे
2026-01-31
