कानपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता करते हुए महादलित परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन रावत ने सीएम से अपील करते हुए कहा कि आजादी के गुमनाम सिपाही गंगू मेहतर की जीवनी उत्तर प्रदेश पार्टी पुस्तकों में शामिल हो ,अमर शहीद गंगू मेहतर वाल्मीकि की आदमकद प्रतिमा कानपुर के चुन्नीगंज चौराहे पर लगवाया जाए, साथ ही बरसों से बंद पड़ा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय का पुनर्गठन अतिशीघ्र किया जाए ,साथ ही सफाई कर्मचारियों की जो समस्या है आयोग इसका निदान करें ,उत्तर प्रदेश के सभी शहरों में वाल्मीकि अंबेडकर आवास योजना के तहत वाल्मीकि बस्ती बसायी जाए । उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को उत्तर प्रदेश महादलित परिसंघ और सहयोगी संगठनों के 151 प्रतिनिधियों के समक्ष मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन RSS के प्रांत प्रचारक/क्षेत्र प्रचारक को सौंपेंगे साथ ही RSS के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानपुर के संघ भवन (केशव भवन) में एक फरवरी को बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *