जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल वार्षिकोत्सव “जश्न 2026: नई सोच नई उमंग” के साथ आयोजन
कानपुर,दिनाँक 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार,जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, परमट कानपुर नगर का वार्षिक उत्सव रागेन्द्र स्वरूप सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्टस सिविल लाइन्स कानपुर नगर में दिनांक 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव “जश्न 2026: नई सोच नई उमंग” के साथ आयोजन किया गया।इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सलिल विश्नोई सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर श्रीकृष्ण पटेल प्राचार्य डी.ए.वी ट्रेनिग कालेज,विजय चौधरी एवं सिद्वार्थ काशीवार उपस्थित रहे।विद्यालय के संस्थापक राम शर्मा प्रबन्धक धीरेन्द्र कुमार शर्मा , जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य तुषार शर्मा एवं जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल के उप प्रधानाचार्य विपिन कटियार एवं वरिष्ठ शिक्षक दीपक श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्य ने प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।परिवेश में पवित्रता एवं शुभता का संचार करने के लिए कार्यक्रम का श्रीगणेश गीतावाणी से किया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के साथ-साथ कर्मण्येवाधिकारस्ते का ज्ञान भी दिया जाता है। इसी श्रृंखला में कक्षा 3 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना के शुद्ध उच्चारण के साथ सस्वर वाचन प्रस्तुत किया।तत्पश्चात् जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल परमट कानपुर नगर के छात्र-छात्राओं ने ‘सरस्वती वंदना ‘प्रस्तुत करके जोशपूर्ण नृत्य से परिवेश को गरिमामय कर दिया।
खिलौनों की रंगीन दुनिया को मंच पर उतारते हुए खिलौनों की रंगीन दुनिया को मंच पर उतारते हुए के प्री-प्राइमरी के बच्चों ने एक शानदार प्रस्तुत “ओ मेरे पापा” प्रस्तुत की।जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल परमट कानपुर नगर की छात्राओ ने होली नृत्य करके प्रांगण को राधा कृष्ण की भक्ति से उत्साहित कर दिया।शिक्षा के महत्व को लेकर विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने अपने ओजस्वी विचारो से वहा उपस्थित सभी को उत्साहित कर दिया।ग्रांड फिनाले में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भारत के भविष्य को सुदृढ़ बनाने की राह में स्वयं आगे रहने का संकल्प लिया। तिरंगे परिधानों में सुसज्जित देश की भावी पीढ़ी के जोश नई सोच नई उमंग ने दर्शकों में भी देश प्रेम का संचार कर दिया।अंत में जुपिटर गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल परमट कानपुर नगर के प्रद्यानाचार्य श्री तुषार शर्मा जी ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया इसी के साथ पुरस्कार वितरण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वार्षिकोत्सव “जश्न 2026: नई सोच नई उमंग” सोल्लास संपन्न हुआ।
