जुडियो मॉल के बाहर युवक से मारपीट, दबंग फरार सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वायरल पुलिस जाँच का विषय
कानपुर नगर के जरीब चौकी चौराहे पर स्थित जुडियो मॉल के बाहर शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ दबंग युवकों ने मॉल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि जुडियो मॉल के बाहर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दबंग युवकों ने एक युवक के साथ लात-घूंसे और मारपीट शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।मारपीट की पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर सीसामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
