आज दिनांक 31.01.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार* द्वारा यातायात भवन में *क्रिटिकल कॉरिडोर टीम* के प्रभारी अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक का उद्देश्य यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करना, दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा करना तथा सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा । *DG परिपत्र 42/25* में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत *SaveLife Foundation* के साथ समन्वय स्थापित कर उनके अनुभवों एवं सुझावों के आधार पर प्रभावी उपाय लागू करने पर भी चर्चा की गई ।
बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना की *गुणवत्तापूर्ण , निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना* सुनिश्चित की जाए , जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोका जा सके ।
बैठक में *e-DAR एवं i-RAD* के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को इन प्रणालियों की प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे दुर्घटना संबंधी विवरण का सटीक एवं समय पर अपलोड किया जा सके ।
इसके अतिरिक्त, दुर्घटना संभावित स्थलों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु *होल्डिंग एरिया* के चिन्हीकरण के लिए 18 थाना क्षेत्रों में कुल 20 टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो ।
2026-01-31
