कानपुर
वर्ष 2021 में एनआरआई सिटी क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त पाए गए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था तथा विवेचना उपरांत आरोपपत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया था। उक्त प्रकरण में मृतक के पुत्र द्वारा पूर्व विवेचना से असंतुष्टि व्यक्त करते हुए एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई।
प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम में अग्रिम विवेचना के आदेश प्राप्त हुए। अग्रिम विवेचना के दौरान कुछ नए नाम प्रकाश में आए हैं, जिनमें एक अधिवक्ता सहित अन्य व्यक्ति सम्मिलित हैं। वर्तमान में तीन व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यह संपूर्ण प्रक्रिया अग्रिम विवेचना का हिस्सा है तथा प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
