मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्रीय बजट 2026 पर बजट व्यूइंग सेशन एवं का आयोजन
मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की फिस्कल कमेटी द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के अवसर पर एक विशेष बजट व्यूइंग सेशन का आयोजन डॉ. गौर हरि सिंघानिया कॉन्फ्रेंस हॉल (प्रथम तल), मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश में किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव टेलीकास्ट बड़े स्क्रीन पर प्रसारित किया गया, जिसमें चैम्बर के सदस्यों पदाधिकारियों, उद्यमियों तथा व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन, किसानों की आय में वृद्धि, मध्यम वर्ग को राहत प्रदान करने तथा भारत को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
केंद्रीय बजट 2026–27: संक्षेप में
• बुनियादी ढांचा: कैपेक्स ₹12.2 लाख करोड़; हाई-स्पीड रेल व फ्रेट कॉरिडोर विस्तार।
• कर सुधार: नया आयकर कानून; मध्यम वर्ग को अनुपालन में राहत।
• कृषि: 100 जिलों के लिए पीएम धान-धान्य योजना; KCC सीमा ₹5 लाख।
• MSME व निवेश: सस्ता ऋण, सरल नियम; सेमीकंडक्टर मिशन 2.0।
• टेक्नोलॉजी: AI, R&D और रेयर अर्थ कॉरिडोर पर फोकस।
• शिक्षा-स्वास्थ्य: नए संस्थान, मेडिकल सीटें बढ़ीं; कौशल विकास कार्यक्रम विस्तार।
बजट टेलीकास्ट के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकुल टंडन, काउंसिल सदस्य श्री अनिल अग्रवाल, फिस्कल समिति के एडवाइजर सुधींद्र जैन, चेयरमैन अनिल के. सक्सेना, कॉर्पोरेट अफेयर्स समिति के एडवाइजर अक्षय गुप्ता तथा इंडस्ट्री समिति के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने संबोधित किया।वक्ताओं ने बजट के विभिन्न प्रावधानों, व्यापार एवं उद्योग पर इसके प्रभाव, विकासोन्मुखी नीतियों तथा भविष्य की आर्थिक संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बजट को समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए MSME, उद्योग, व्यापार एवं निवेश से जुड़े प्रावधानों पर अपने विचार साझा किए।
मर्चेंट्स चेम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य केंद्रीय बजट को सरल भाषा में समझना, उसके प्रभावों का विश्लेषण करना तथा व्यापारिक समुदाय को समयोचित एवं प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर मर्चेंट्स चेम्बर के काउंसिल सदस्य विजय पांडे, श्याम मेहरोत्रा, विश्वनाथ गुप्ता, तरुण गर्ग, चैम्बर के सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जय प्रकाश, उमेश पांडे, शेष नारायण त्रिवेदी सहित चेम्बर के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
