शर्मा गुट के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुरेश कुमार त्रिपाठी का कानपुर में भव्य स्वागत व सम्मान

 

कानपुर उ. प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एम एल सी सुरेश कुमार त्रिपाठी के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, गोविंद नगर में जिला इकाई द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी कानपुर नगर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। समारोह में संगठन की मजबूती एवं शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशीय उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के संगठनात्मक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षक संघ ने प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया है और उनका दोबारा अध्यक्ष चुना जाना संगठन की एकता और विश्वास का प्रतीक है।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।इस अवसर पर एन पी सिंह गौर, मोहित मनोहर तिवारी, सम्बृद्धि मिश्रा, अनिल सचान, नागेंद्र सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, विनय शंकर पांडे, दिनेश कुमार गुप्ता, सुधीर सचान, विकास अवस्थी, मनीष मिश्रा, रामकुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक नेता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *