युवाओं और मध्यम वर्ग को राहत नहीं दे पाया केंद्रीय बजट: उमेश द्विवेदी
कानपुर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा (आरवाईएएस) इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश द्विवेदी ने कहा कि यह बजट युवाओं और मध्यम वर्ग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। रोजगार के बड़े दावों के बावजूद बेरोजगारी कम करने के ठोस उपाय नजर नहीं आते। महंगाई से घरेलू महिलाएं परेशान हैं, आम आदमी रसोई चलाने में जूझ रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा। बजट ‘सबका साथ’ की बात करता है, लेकिन युवाओं, महिलाओं, आम जनता और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने सरकार से रोजगार सृजन, महंगाई नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधाओं और आम लोगों के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
