19 साल बाद THANK U योगी जी, बच्ची की बनी पहली आवाज़

 

ग्वालटोली क्षेत्र निवासी खुशी गुप्ता का जीवन उ.प्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से खुशियों में बदला

 

19 साल बाद कानपुर की मूक-बधिर बेटी खुशी गुप्ता की ज़िंदगी में खुशियों की आवाज़ गूंज उठी। जन्म से न सुन पाने और न बोल पाने वाली 20 वर्षीय खुशी आज सुन और बोल भी सकती है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद और 90 किलोमीटर पैदल सफ़र,जहां मुख्यमंत्री से मुलाकात उसके जीवन का बना टर्निंग पॉइंट। खुशी के मुंह से निकले पहले शब्द “थैंक्यू योगी जी” ने हर शहरवासियों को भावुक कर दिया।मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बच्ची के इलाज़ के दिए गए निर्देश पर कराए गए कोक्लियर इम्प्लांट ऑपरेशन के बाद अब खुशी की सुनने-बोलने की क्षमता लौट आई।डॉक्टरों के अनुसार, आने वाले कुछ महीनों में वह सामान्य बच्चों की तरह कर सकेगी बातचीत। कभी इशारों में बात करने वाली खुशी अब अपने सपनों को सुनहरे शब्द देने लगी हैं।

यह कहानी सिर्फ इलाज की नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन, मानवीय पहल और उम्मीद की जीत की गाथा है,जहां 19 साल की खामोशी टूट गई और ज़िंदगी बोल उठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *