*एक्सीडेन्ट प्रकरण*

 

दिनांक 03.02.2026 को समय लगभग 10:30 बजे *क्रिटिकल कॉरिडोर NH-91 पर थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत तातियागंज सर्विस रोड स्थित RCL फैक्ट्री* के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक संख्या UP78GK9669 सवार *रणजीत पुत्र* रघुराज, निवासी बिल्हन, थाना शिवराजपुर, कानपुर नगर, सर्विस रोड पर कानपुर की ओर रॉन्ग साइड से आ रहा था, तभी *डंपर* संख्या UP84AT3634 (चालक अज्ञात) से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तत्काल एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चौबेपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

*घटना के संबंध में पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।* आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *