मिनी ट्यूबवेल का भूमि पूजन संपन्न
कानपुर विश्व बैंक बर्रा एच ब्लॉक में पार्षद रेनू अर्पित यादव ने सैकड़ों महिलाओं एवं सैकड़ों पुरुषों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से स्वीकृत मिनी ट्यूबवेल का भूमि पूजन संपन्न किया।जिससे वार्ड 45 के विश्व बैंक एच ब्लॉक व एच वन ब्लॉक तथा वार्ड के आई ब्लॉक में पेय जल की सप्लाई प्रेशर के साथ जलापूर्ति होगी।लगभग 15 हजार आबादी को राहत मिलेगी।चूंकि पूर्व में पेट्रोल लाइन मरम्मत के दौरान जल कल की मुख्य लाइन टूट गई थी और उस लाइन को 2 फीट ऊपर से डाला गया था जिस कारण लो प्रेशर बना रहता था,मिनी ट्यूबवेल लगने से लो प्रेशर की समस्या से निजात मिलेगा।भूमि पूजन के दौरान पूर्व पार्षद सरोजनी यादव, किरण साहू,श्यामा सैनी,ममता दीक्षित,साधना वर्मा,सावित्री पाल,प्रमिला सचान,बबिता श्रीवास्तव,अतुल द्विवेदी, अनार सिंह यादव,गुड्डन दुबे,अशोक शर्मा,राघवेंद्र त्रिपाठी,अमित पाल,राहुल पाल,प्रिंस कुमार,दीपक कुमार, बी एल दुबे,राजेश श्रीवास्तव, राम संजीवन शुक्ला,विजय शंकर सचान, बल्ले तिवारी, बादल सविता आदि लोग मौजूद रहे।
