3 फरवरी कानपुर
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने हेल्प डेस्क शिविर लगाकर एस आई आर अभियान को गति दी।
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के रामकृष्ण नगर पोलिंग स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज के नेतृत्व में मंडल के उपाध्यक्ष श्री कृष्णकांत मिश्रा एवं सेक्टर संयोजक श्री विनोद त्रिपाठी व बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एस आई आर अभियान के अंतर्गत एक हेल्प डेस्क शिविर लगाकर नव मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 भरवा व स्थानान्तरण हेतु फॉर्म 8 भरवाकर कर मतदाता बनाए गए शिविर में फोटो,नाम व पते में के संबंध में आ रही शिकायतों का भी निस्तारण कराया गया।
एस आई आर हेल्प डेस्क शिविर में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज मंडल अध्यक्ष अश्विनी गौतम कृष्णकांत मिश्रा, विनोद त्रिपाठी सुनील कुलश्रेष्ठ नितिन अवस्थी गोपाल दीक्षित प्रेम शुक्ला अनुराग सोनी जीतू गुप्ता आलोक दिक्षित अमर सोनकर आज उपस्थित रहे।
