थाना काकादेव क्षेत्रान्तर्गत पाण्डु नगर में छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट एवं हवाई फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई।
पीड़ित की तहरीर पर थाना काकादेव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण में 07 व्यक्ति हिरासत में हैं। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना काकादेव क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना मिलते ही थाना काकादेव पुलिस द्वारा तत्काल मौके से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई।
उक्त तथ्यों के आधार पर थाना काकादेव में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अब तक कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तथा सभी के विरुद्ध ठोस एवं गंभीर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
