कानपुर

नवाबगंज ख्योरा में 20 वर्षीय युवक ने स्वयं को गोली मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी,पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच जारी

 

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ख्योरा इलाके में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। दोपहर करीब एक बजे बड़ा भाई काम से लौटकर घर पहुंचा तो कमरे में युवक अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया समेत नवाबगंज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे से कुछ सामान और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।परिवार के अनुसार मृतक अभिषेक अपने बड़े भाई दीपक के साथ वेल्डिंग का काम करता था। पिता रामअवतार निषाद लोडर चालक हैं, जबकि मां पिछले कुछ समय से गांव में रह रही हैं। घटना वाले दिन सुबह परिवार के अन्य सदस्य अपने काम पर चले गए थे और युवक घर पर ही था। दोपहर में भाई के लौटने पर घटना की जानकारी हुई।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामग्री जब्त कर ली गई है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है।पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है जिन्होंने दोपहर के समय तेज आवाज सुनने की बात कही है। हालांकि अभी तक मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार कार्यवाही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *