कैंपस में गुरु की गुंडई, छात्रों की पिटाई से मचा बवाल

 

कोहरे में एक मिनट की देरी बनी मारपीट की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

बिल्हौर,चौबेपुर।मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में कोहरे के कारण एक मिनट की देरी से पहुंचे छात्र-छात्राओं की फैकल्टी और सुरक्षा गार्डों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना से कई छात्र-छात्राएं घायल व बेहोश हो गईं, जिसके बाद कैंपस में करीब पांच घंटे तक जबरदस्त हंगामा चला।आरोप है कि कॉलेज के अध्यापक अनिल पाठक व पंकज सिंह ने सुरक्षा गार्ड सुभाष मौर्य के साथ मिलकर छात्रों को जमीन पर गिराकर लात-डंडों से पीटा। घटना के बाद छात्रों ने तोड़फोड़ और विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।मैनेजमेंट ने दोनों फैकल्टी को निलंबित कर दिया, जबकि पुलिस ने घायल छात्र की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल कैंपस में शांति है, लेकिन तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *