महमूदिया हॉस्पिटल में लगा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर
कानपुर – चमनगंज स्थित महमूदिया हॉस्पिटल में लगा विशाल नेत्र शिविर। नेत्र शिविर में पुरुष, महिलाएं व बच्चों ने अपना नेत्र परीक्षण कराय। नेत्र परीक्षण करने वाले डॉक्टर सनी अकरम ने बताया की लगभग डेढ़ सौ लोगों ने अपना नेत्र परीक्षण कराया है जिसमें 60 पुरुष 60 महिलाओं व 30 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के उपरांत उनको निशुल्क दवा भी वितरण की गई। साथ ही उनको आँखों की देखभाल के लिए उचित सलाह भी दी ग्ई। इसके साथ ही जिन लोगों को मोतियाबिंद निकला हैं उन लोगों का मुफ्त ऑपरेशन भी किया जाएगा। नेत्र शिविर के मौके पर मौजूद दानिश अली ने बताया की लगभग साल भर में हम लोग 4 से 5 कैंप करते हैं जिसमें क्षेत्र के निवासियों समेत बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी अपना नेत्र परीक्षण कराने आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को ज्यादा मोबाइल देखने पर आंखों की रोशनी कम होने पर बताया कि यह एक गंभीर मुद्दा है इसमें हर मां-बाप को इस पर ध्यान देना चाहिए और बच्चों को ज्यादा मोबाइल नहीं देना चाहिए अगर बच्चे मोबाइल देख रहे हैं तो घर की लाइट ऑन रखें और कम रोशनी में ही अपना मोबाइल को चलाएं जिससे मोबाइल की तेज रोशनी से होने वाले इफेक्ट से बचा जा सके। नेत्र शिविर का संचालन मुसन आलम जफर के द्वारा किया गया। नेत्र शिविर मे अतीक वोहरा, सैफी, पीटर समेत बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।
