भाजपा जिला अध्यक्ष ने मतदाता हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण

 

कानपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कानपुर उत्तर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता सहायता शिविर लगाए गए।आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का औचक निरक्षण कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को युद्ध स्तर पर चलाए कोई भी पात्र और युवा नव मतदाता बनने से वंचित न रह पाए उन्होंने कार्यकर्ताओं को नव मतदाताओं के फार्म 6 ऑनलाइन भी भरने के लिए कहा इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की आई टी टीम सभी हेल्प डेस्क शिविर पर उपस्थित रह कर युवाओं को ऑनलाइन कैसे मतदाता बने इसके लिए प्रशिक्षित कर रही है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष सीसामऊ विधान सभा के भारतीय विद्यालय पोलिंग स्टेशन,कल्याणपुर विधानसभा के आर बी आर डी कॉलेज पोलिंग स्टेशन,गोविंद नगर विधानसभा के रामलाला पोलिंग स्टेशन का औचक निरक्षण कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उनके साथ जिला महामंत्री अवधेश सोनकर,मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित अंशु ठाकुर प्रशांत त्रिपाठी अजय शुक्ला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *