गोविंद नगर विधानसभा के वार रूम से एस आई आर अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग
कानपुर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर दिन रात काम कर रहे।इसी क्रम में गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी विधानसभा में एक वार रूम की स्थापना की है। गोविंद नगर विधानसभा के वार रूम की संयोजक भाजपा नेत्री किरन तिवारी को बनाया गया है किरन तिवारी जी ने बताया की गोविंद नगर विधानसभा में चार मंडल हर मंडल पर एक संयोजक और दो सह संयोजक बनाए गए हैं रामलाल मंडल से संयोजक सुलेखा सिंह, पनकी मंडल से शिप्रा सक्सेना, लाजपत नगर मंडल से सुमन सक्सेना,व रतनलाल नगर मंडल से सुमित्रा जी को सहसंयोजक बनाया है ।इस वार रूम के माध्यम से गोविंद नगर विधानसभा की मॉनिटरिंग टीम प्रति दिन अपनी सहयोगी महिला कार्यकर्ताओं के साथ गोविंद नगर विधान सभा के सभी शक्ति केंदों के संयोजक,बूथ अध्यक्षों, बी एल ए 2 से संपर्क कर प्रतिदिन नव मतदाता कितने बनाए गए व अब्सेंट सिफ्टेड डेथ l(ए एस डी) सूची पर क्या कार्य हो रहा इसकी जानकारी लेती और बूथ वार नोट करती जिसकी समीक्षा प्रति दिन गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा की जाती है।और जिन बूथों पर कोई समस्या आ रही होती उनको विधायक द्वारा निस्तारण किया जाता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में वार रूम संचालित हो रहे है ।जो अपनी प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट से संचालित हो रहे केंद्रीय वार रूम को देते है।
