कानपुर में रेहड़ी और ठेलेवालों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध जाहिर किया उनका कहना था कि वे सभी नगर निगम के स्ट्रीट वेंडर हैं उसके बावजूद भी बिना कुछ बताएं करीब 50 दुकानदारों की दुकान हटा दी गई इसी संबंध में नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज करी थी नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी जेडएसओ से मिलने के लिए कहा गया है,,,, दुकानदार सीमा सिंह ने बताया कि विगत 30 से 40 वर्षों से यहां पर दुकान लगती आ रही हैं जिसमें करीब 50 दुकान नगर निगम के स्ट्रीट वेंडर हैं और कुछ अन्य दुकानें व ठेले जबरन लोग लगाते हैं उसमें हम स्ट्रीट वेंट्रो का कोई कुसुर नहीं है यह तो प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनको वहां से हटाया जाए, अगर सुनवाई नहीं की गई तो कानपुर के सभी स्ट्रीट वेंडर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *