बिल्हौर तहसील के थाना अरौल से बड़ी खबर सामने आई
बता दें कि थाना अरौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या, लूट और डकैती के मामलों में 75 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लू उर्फ फिरोज के रूप में हुई है, जो पिछले 11 से 12 वर्षों से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने उत्तर प्रदेश समेत राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और झारखंड में नाम बदलकर कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था।
आरोपी वर्ष 2014 में जौनपुर, 2015 में बिल्हौर और 2018 में औरैया में हत्या व डकैती जैसी जघन्य घटनाओं में वांछित था। आज सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे मकनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिल्हौर से अभिषेक द्विवेदी की रिपोर्ट।
