स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में विवाद के बाद मारपीट, चार युवक गंभीर घायल

 

कानपुर नगर स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हुक्काबार जिसका नाम/ द लाइन लाज रूफ टॉप रेस्टोरेंट में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में होटल स्टाफ द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित आकाश पासवान पुत्र स्व. वीरबल पासवान, निवासी लोहारन का भट्टा, जे.के. मंदिर के पास, थाना काकादेव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 फरवरी की रात लगभग 10 बजे वह अपने मित्र शिवम कटियार का जन्मदिन मनाने के लिए अपने अन्य साथियों बृजमोहन कुशवाहा, कृष्णम द्विवेदी और विक्रांत यादव के साथ स्वरूप नगर स्थित द चाट चौराहे के निकट हुक्काबार द लाइन लाज रूफ टॉप पर गया था।आरोप है कि खाना बासी लगने से रेस्टोरेंट मैनेजर से की गई शिकायत पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद होटल मैनेजर दीपांकर, संचालक पीटर तथा उनके 8–10 अज्ञात स्टाफ और साथियों ने सभी युवकों को होटल के अंदर बंद कर दिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। मारपीट में बृजमोहन कुशवाहा और कृष्णम द्विवेदी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि विक्रांत यादव के सिर में गहरी चोट लगने से एक तरफ 12 और दूसरी तरफ 6 टांके लगे हैं। वहीं आकाश पासवान के सिर में 12 टांके लगे और दाहिना हाथ टूट गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को देर रात हैलट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है मुकदमा लिख दिया गया है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *