किदवई नगर विधानसभा के प्रमुख वार्डो मे सपा ने लगाये कैम्प
कानपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आदेश पर कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फज़ल मेहमूद के निर्देश पर किदवई नगर विधानसभा के वार्ड 16 परम पुरवा जामा मस्जिद के बाहर वोट बढ़वाने के लिये समाजवादी पार्टी का कैम्प तौसीफ़ नेता,शादाब, हमजा, अजहर व कमरान द्वारा लगाया गया जिसमें क्षेत्रीय समस्यायों को सुना गया और निस्तारण किया गया एवं फार्म 6 व 8 भरवांये गए इसी कड़ी में वार्ड 18 उस्मानपुर ईदगाह के बाहर मेराज अहमद, रियाज अहमद ने समाजवादी वोट बढ़ाओ कैम्प लगाया गया जिसमें भी फार्म 6 भरवाए गए व अन्य समस्यायों का हल किया गया।वार्ड 14 में दीपक खोटे व चन्दन बादशाह के द्वारा समाजवादी वोट बढ़ाओ कैम्प लगाया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महासचिव बंटी सेंगर, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिंटू, सुधांशु मिश्रा प्रभारी किदवई नगर विधान सभा सपा, हुकुम सिंह, मेराज अहमद, फरमान, सादाब, तौसीफ़ नेता, राजेंद्र कोरी नेता, वेद जी, हाजी सब्बू जी, हमजा, कमरान, अजहर, राजकुमार पाल, डॉ शहीद सुल्तान, रियाज अहमद, फरमान, सोजिब अली, नईम अहमद, रौनक खोटे, आयुष खोटे, राहुल धंविक एवं बहुत से साथी उपस्थित रहें।
