मतदाता जागरूकता कैंप का सपा व्यापार सभा ने किया आयोजन

कानपुर, मतदाता जागरूकता कैंप मतदाता गहन पुनः निरीक्षण एस आई आर कैंप का आयोजन सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देश अनुसार सपा व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काले खा सपा व्यापार सभा नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल सचिन सिंह विधानसभा प्रभारी नगर सचिव छात्र सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सुभाष द्विवेदी ओमप्रकाश अरुण पांडे वार्ड अध्यक्ष 93 व्यापार सभा पूरी जिम्मेदारी के साथ आई हुई जनता की समस्याओं का निदान किदवई नगर स्थित अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस के पास किया! एस आई आर के अंतिम दिन वोटर लिस्ट में नाम कैसे बढ़ाया जाए लोगों को जागरुक कर लैपटॉप के माध्यम से कार्य को संपूर्ण किया वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने गली गली मोहल्ले मोहल्ले माइक के माध्यम से लोगों को बुला बुलाकर ऑनलाइन फार्म 6 एस आई आर एवं नए वोटर बनाने का काम भी किया। कैंप में सुबह से ही भारी भीड़ होने के कारण लोगों को काफी समय भी लगा लंबी लंबी लाइन में लोग बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए बैठने की ठीक-ठाक व्यवस्था की गई इनके लिए एक अलग से टेबल लगाकर समस्याओं का समाधान किया गया। सुभाष द्विवेदी प्रदीप तिवारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारी सदस्य काले खा,सचिन सिंह किदवई नगर विधानसभा प्रभारी अरुण पांडे पूर्व वार्ड अध्यक्ष 93,ओम प्रकाश नगर सचिव, प्रदीप तिवारी, मोहम्मद अरशद बंटी सेगर महासचिव उपाध्यक्ष मिंटू यादव, इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *