बर्रा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस जाँच में जुटी
कानपुर, बर्रा में युवक ने घर में खुद क़ो अकेला पाकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ा भाई ज़ब घर आया तो फोनकर घटना की जानकारी परिजनों सहित 112 नंबर डायल कर पुलिस क़ो सूचना दी। पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा था छात्र
बर्रा विश्व बैंक निवासी संजय अग्रवाल प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पत्नी रेनू अग्रवाल बड़ा बेटा सागर अग्रवाल छोटा बेटा कार्तिकेय अग्रवाल (22) है। पिता संजय अग्रवाल ने बताया की बड़ा बेटा प्राइवेट जॉब करता है। छोटा बेटा कार्तिकेय अग्रवाल एक हॉस्पिटल के कैंटीन चलाता था और साथ ही पॉलिटेक्निक की तैयारी भी कर रहा था। रोज़ की तरह वह और बेटा जॉब पर निकल गए थे। शाम क़ो माँ घर का कुछ सामान लेने के लिये बाजार चली गई थीं। कार्तिकके घर पर अकेला था। तभी मौका पाकर बेटे ने कमरा का दरवाजा अंदर बंद से बंद कर लिया और घर में चादर से पंखे के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। करीब पांच बजे बेटा घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटकाने के बाद भी ज़ब अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई तो खिड़की से झाँक कर देखा तो बेटा फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा था। बेटे ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों क़ो देते हुए 112 नंबर डायल कर पुलिस क़ो घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे। वही सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बोले थाना प्रभारी
बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया की परिजनों ने 112 के माध्यम से सूचना पुलिस क़ो दी थीं। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थीं। घटना की गहनता से जाँच पड़ताल की गई मौके से कोई सुसाइड नोट या ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह प्रतीत हो सके की युवक ने सुसाइड क्यों किया परिजनों से भी पूछताछ की जा रही अगर कोई तहरीर मिलेगी या कोई आरोप प्रत्यारोप लगता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
