कानपुर

 

छात्र नेता अभिजीत राय ने वायरल वीडियो जारी कर खुद व साथियों पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी

 

कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें छात्र नेता अभिजीत राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए अपने और अपने साथियों के खिलाफ दर्ज अभियोग को फर्जी बताया है। वायरल वीडियो में अभिजीत राय ने दावा किया है कि उन्हें और उनके साथियों को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।बताया जा रहा है कि यह पूरा प्रकरण कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां दर्ज मुकदमे के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *