
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक
कानपुर समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिठूर मुनीन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR की अवधि एक माह बढ़ाए जाने के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सतर्क रहकर अपने-अपने बूथों पर पूरी निगरानी रखें। साथ ही भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा फार्म संख्या 07 के माध्यम से वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने हेतु BLO पर दबाव बनाए जाने की मिल रही सूचनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि दिनांक 09 फरवरी को समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल प्रातः 11 बजे जिलाधिकारी कानपुर नगर से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा।बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर माता रमाबाई अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया तथा महान समाज सुधारक श्री ललई यादव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।बैठक का संचालन महासचिव जितेन्द्र कटियार जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राजाराम पाल (पूर्व सांसद), सतीश निगम (पूर्व विधायक, कल्याणपुर) जिला उपाध्यक्ष मगन सिंह भदौरिया, रघुनाथ सिंह यादव, किशन लाल गौतम, हरि प्रसाद कुशवाहा (कार्यालय प्रभारी, कानपुर ग्रामीण राजीव सैनी (विधानसभा प्रभारी,घाटमपुर), जिला सचिव कर्मवीर यादव, रंजीत तोमर, शिवकुमार शाहू, उमेश वर्मा, दिलीप प्रजापति, विजय पटेल, सुनील माझी,विनय कोरी (वरिष्ठ सपा नेता, बिल्हौर) सुरेश सिंह यादव महिमा शर्मा,रहीश अली,सीमा देशप्रेमी कोरी (राष्ट्रीय सचिव, अंबेडकर वाहिनी), रंजन पासी (जिला अध्यक्ष, अनुसूचित प्रकोष्ठ), हिरेंद्र सिंह सेंगर (एडवोकेट), वीरपाल सिंह यादव (एडवोकेट)देशराज पाल, हिमांशु पाल,अनुराग पाल, अमित पाल, चंदी प्रसाद पासी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सरसौल) विवेक विश्वकर्मा शिवम पाल गौरव वर्मा, कपूर सविता शिवनारायण अंकित यादव, संतु प्रसाद रामदास पटेल, डॉ. रमेश कुशवाहा (पूर्व पार्षद), हरि शंकर सोनकर, भोला शर्मा, राजेश कुशवाहा, देशराज निषाद विष्णु कुमार,उपेंद्र पांडेय, जयनारायण यादव, शिवम यादव, मो. इजराइल, मनोज शाहू, रितेश सोनकर, सुजीत सिंह, खुशी लाल पाल,दीपेन्द्र विश्वकर्मा, के.पी. सिंह, आदर्श द्विवेदी (पार्षद, बिठूर),जीतू यादव,राजू वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष, घाटमपुर),नरेंद्र सिंह सहित अनेक साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सतर्कता एवं मिशन 2027 को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
