आज कोविड-19 वैक्सीनेशन होगा

दिबियापुर, औरैया। जिले की दिबियापुर नगर के पास कंचौसी मोड़ के सटे लुखरपुरा के सरकारी बारात घर में 24 सितंबर को लगेंगी कोविड-19 की वैक्सीन। पंचायत की एएनएम अर्चना ने बताया है कवैक्सीनेशन की डोज पंचायत के सभी लोगों लगवाना अनिवार्य है। कहा की पंचायत के लोग अवश्य वैक्सीनेशन करवाएं। वहीं उन्होंने आगे बताया कोरोना वायरस एक खतरनाक बीमारी है। जिसके लिए हम सभी को वैक्सीनेशन करा कर इससे बचा जा सकता है। यदि वैक्सीन का लोग प्रयोग नहीं कर रहे हैं , तो उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस लिए सभी पंचायत के लोगों को वैक्सीनेशन करवाना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *