कानपुर के डीएम कार्यालय पहुंचकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा है ,,,,उनका कहना है कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा निर्वाचन कर्मचारी बीएलओ पर दबाव बनाकर बड़ी मात्रा में फॉर्म 7 भरवा कर मतदाता सूची से नाम कटवाए जा रहे है जिसमें नाम काटने वालों में ज्यादातर संख्या अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं की है जिन्हें एस आई आर कार्य में भी ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है जबकि मतदाता बनने का मानक 18 वर्ष उम्र पूरी करना तथा साक्षी द्वारा घोषणा पत्र में बूथ नंबर पोलिंग स्टेशन का नाम व विधानसभा का नाम लिखना ही पर्याप्त मात्रा में माना गया है ,, सपा के पूर्व सांसद राजा रामपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल यह मांग करता है कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ को निर्देश किया जाए कि वह किसी के दबाव में वोट ना काटे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *