आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक संजय विनायक जोशी से हुई शिष्टाचार भेंट

 

 

 

 

कानपुर, आज केशव भवन, कानपुर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक माननीय संजय विनायक जोशी से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, कानपुर प्रांत के प्रांत संयोजक अशफाक सिद्दीकी द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई।इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों तथा संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। जोशी ने समाज में भाईचारा, एकता और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया तथा मार्गदर्शन प्रदान किया। अशफाक सिद्दीकी ने जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह मुलाकात संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेगी।बैठक का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी ने राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *