जीटी रोड से कॉलेज गेट तक कई घंटे चला बवाल
एसीपी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स रहा मौजूद
बिल्हौर,चौबेपुर।महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मंधना के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज खुलने के बाद सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जीटी रोड से कॉलेज गेट तक करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। छात्रों के विरोध को देखते हुए एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में बिठूर, चौबेपुर और कल्याणपुर थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।पुलिस के समझाने पर छात्रों को जीटी रोड से हटाकर कॉलेज गेट के सामने धरने पर बैठाया गया। बाद में कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच हुई वार्ता में उपस्थिति, समय परिवर्तन और लंच के दौरान गेट खोलने सहित कई मांगें मान ली गईं। इसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ और स्थिति सामान्य हो गई।
