” शिक्षकों द्वारा मिले ज्ञान से भविष्य सवारने के लिए करें कड़ी मेहनत ”

 

★ ऑक्सफोर्ड कालेज के कक्षा 12 के छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी।

 

 

सरसौल।ऑक्सफोर्ड कालेज महाराजपुर में अध्यनरत कक्षा 12 के छात्रों के लिए व आयोजित फेयरवेल पार्टी में कालेज के चेयरमैन आलोक शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूलो में शिक्षकों द्वारा मिले ज्ञान से भविष्य सवारने के लिए जो भी लक्ष्य बनाएं उसको हासिल करने के लिए लगन से कड़ी मेहनत करें।

 

 

ऑक्सफोर्ड कालेज महाराजपुर व ऑक्सफोर्ड इंटर कालेज श्याम नगर के छात्रों की संयुक्त विदाई पार्टी की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व करके हुई। इस अवसर विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत छात्रों के बीच मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस अवसर पर चेयरमैन श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे भविष्य की कामना के साथ विदा करते हुए कहा कि बड़े लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उसको हासिल करें। उन्होंने कहा कि हर किसी व्यक्ति के जीवन मे एक ऐसा समय आता है जब उसे विद्यालय, कॉलेज आदि से विदा लेना पड़ता है। लेकिन वहाँ से जो ज्ञान मिलता है वो आगे भविष्य में अवश्य काम आता है। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहो।

 

इस अवसर पर छात्रों तिलक लगाकर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया गया।

इस दौरान भावना शर्मा (प्रबंधक),अनुराधा दुबे,प्रिंस,रश्मि शर्मा आदि शिक्षक रहे।

 

फोटो सरसौल-2

आक्सफोर्ड कालेज महाराजपुर में आयोजित छात्रों की फेयरवेल पार्टी में शिक्षकों के साथ छात्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *