भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया 11 फरवरी को कानपुर दौरे पर
प्रेस वार्ता के साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को करेंगे संबोधित
कानपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया 11 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर कानपुर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान श्री भाटिया मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता करेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनमत निर्माण में सक्रिय कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख इनफ्लुएंसर्स को भी संबोधित करेंगे।
यह जानकारी भाजपा कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी ने जारी एक प्रेस नोट में दी। उन्होंने बताया कि श्री भाटिया का यह दौरा बजट 2026–27 पर चर्चा को लेकर अहम है
प्रेस वार्ता के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया देश व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर पार्टी का पक्ष स्पष्ट करेंगे, वहीं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ होने वाली बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक एवं तथ्यात्मक संवाद को और सशक्त बनाने पर चर्चा की जाएगी।
