दिनांक 08.02.2026 को थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में जिस कार (लैम्बोर्गिनी) के चालक का नाम सामने आया है, वह शिवम मिश्रा है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।

सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना का शीघ्र निस्तारण करते हुए सही धाराओं में चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित की जाएगी।

प्रकरण के दौरान यह पाया गया कि सड़क दुर्घटना जैसे संदेवनशील प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारी ग्वालटोली को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। कानून सभी के लिए समान है, चाहे व्यक्ति कितना ही बड़ा क्यों न हो। इस मामले में निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *