कानपुर से देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर विधायक ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कानपुर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जी ने नई दिल्ली स्थित लोकसभा परिसर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय पहुंचकर उन्हें, कानपुर से देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि कानपुर जैसे औद्योगिक एवं घनी आबादी वाले महानगर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, या धार्मिक नगरी हरिद्वार जहां लोग अस्थि विसर्जन से लेकर तमाम संस्कारों के लिए जाते हैं, तथा चार धाम की यात्रा भी देहरादून और हरिद्वार से करते हैं। ऐसे लाखों लोग, कानपुर नगर और आसपास के 16-17 जिलों के आम नागरिक, उक्त स्थलों पर आवागमन करते हैं। परंतु मात्र एक,लिंक एक्सप्रेस चलती है जो वाया अलीगढ़,मुरादाबाद होकर बहुत लंबे मार्ग से जाती है। जिसमें लगभग 14 से 15 घंटे की मजबूरी में यात्रा करनी पड़ती है। दूसरा कोई भी साधन नहीं है। जबकि इसके विपरीत रेलवे ने वाया फर्रुखाबाद रेल लाइन बहुत शॉर्ट बिछा रखी है, जिसका उपयोग जनहित में प्रभावशाली तरीके से नहीं हो पा रहा है। जिससे उक्त छोटे मार्ग के द्वारा देहरादून और हरिद्वार उत्तराखंड जाने के लिए मात्र 8 से 9 घंटे में पहुंचा जा सकता है।जिससे कानपुर और आसपास के लाखों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में यात्रियों को दिल्ली अथवा लखनऊ जैसे बड़े जंक्शनों से भी मजबूरी में जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की अनावश्यक हानि होती है।विधायक ने मांग की कि कानपुर से देहरादून के लिए बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं शाहजहांपुर होते हुए छोटे रेल मार्ग के माध्यम से एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाए। इससे न केवल कानपुर बल्कि इन सभी जनपदों के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह रेल सेवा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, धार्मिक यात्रा एवं पारिवारिक संस्कारिक आवश्यकताओं के लिए उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।इस अवसर पर विधायक ने उक्त मांग पत्र की एक प्रति कानपुर नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश अवस्थी को भी देकर अनुरोध किया।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने ,विधायक जी को विश्वास दिया कि रेल मंत्रालय इस जनहितकारी मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *