गुड फ्राइडे व ईस्टर पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सोपा
कानपुर यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी कानपुर एवं पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० के द्वारा प्रशासन के द्वारा क्रिश्चियन समाज के सभी पर्वो में शांति के साथ मनाने में आपका सहयोग प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष भी क्रिश्चियन समाज के रोजे (उपवास) जो दि० 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 40 दिनों तक दि० 03 अप्रैल 2026 (गुड़ फ्राइडे) तक चलेगे। इन 40 दिनों के उपवास में प्रतिदिन चर्च के सदसयों, जो कानपुर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में निवास करते है उनके घरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन बड़ी शांति के साथ प्रतिदिन किया जाता है। विगत कुछ वर्षों में इन प्रार्थना सभाओं में असामाजिक तत्र्वा द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया है एवं कई झूठे आरोप भी लगाकर प्रार्थना सभाओं को रोका गया है। इन 40 दिनों में उपवास को क्रिश्चियन समाज के लोग एक पवित्र माह एवं पवित्र उपवास के रूप में मनाते है और शांति के साथ सभी लोगो के लिये प्रार्थना करते है। साथ ही दिनांक 03 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे सर्विस कानपुर के प्रत्येक चर्चा में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक होती है एवं दिनांक 05 अप्रैल 2026 को ईस्टर पर्व की आराधना सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रत्येक चर्च में की जाती है साथ ही पिछले 60 वर्षों से यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के द्वारा यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन भोर से क्राइस्ट चर्च इण्टर कॉलेज ग्राउन्ड में किया जाता है। जिसमें 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होने वाले 40 दिनों के उपवास प्रार्थनाओं के दौरान मसीह समाज एवं उनके चर्चा को सुरक्षा प्रदान की जायें ताकि पूरा मसीह समाज शांति के साथ अपने पर्वो को मना सके। साथ ही शहर के सम्बन्धित थाना क्षेत्रों को निर्देशित करने की कृपा करें।इस प्रतिनिधि मण्डल में यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के अध्यक्ष पादरी जितेन्द्र सिंह, महासचिव मिस्टर सी० डैनियल, पादरी संजय आल्विन, क्राइस्ट चर्च के पादरी संतोष पाण्डेय, कैथनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भाई नोएल जॉर्ज मेथोडिस्ट चर्च के पादरी विल्सन विक्टर, पादरी सैमसन मसीह, पादरी अनिल गिल्बर्ट, पादरी ए०बी० सिंह, पादरी आनन्द मसीह, पादरी डी०के० सागर, पादरी इन्द्र कुमार, पादरी सैमुअल कुमार, पारीर छाकेश मैसी, पादरी राजीव मैसी, पादरी जितेन्द्र कुमार, पादरी अजीत कुमार, भाई विशाल डैनियल, पादरी जॉनसन थॉमस, पादरी जगराम सिंह,पादरी नरेन्द्र कुमार,पादरी रंजीत मसीह,पादरी राजू ऑल्विन,पादरी संदीप मसीह, पादरी दीपक कुमार पादरी संजय राज सिह,पादरी पादरी आदित्य सविता अमर सिंह, इत्यादि लोग रहे।
