गंभीर बीमारी से आजिज आकर हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा युवक- शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बिरैचामऊ गांव में शिवकुमार उर्फ सोपैना पुत्र रामकृष्ण उम्र लगभग 40 वर्ष असाध्य बीमारी से ग्रस्त था बीमारी के चलते तनाव ग्रस्त रहता था गांव से निकली हाई टेंशन लाइन पर मंगलवार देर शाम चढ़ गया स्थानीय किसानों ने जब उसको लाइन पर चढ़ते देखा तो परिजनों को सूचना दी सूचना देते ही परिजनों में हड़कंप मच गया मौके पर परिजन सहित ग्रामवासी इकट्ठा हो गए और उसे उतारने की मनुहार करने लगे ना मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को उतारने के अथक प्रयास किया किंतु सफलता नहीं मिली पुलिस ने मौके पर विद्युत उपकेंद्र शिवराजपुर के विद्युत कर्मियों को बुलाया उनके भी प्रयास असफल हुए पुलिस ने जिले की बिजली विभाग कर्मचारी की टीम बुलाई है खबर लिखे रहने तक जाने तक युवक को उतारने के प्रयास किया जा रहे हैं
2026-02-10
