कानपुर
घर में गैस भरने से देर रात जोरदार धमाका, मकान क्षतिग्रस्त — दो बकरियों की मौत
कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंदिका पंचायत स्थित नया पुरवा गांव में देर रात एक घर के अंदर अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि कमरे में गैस भर जाने के कारण यह विस्फोट हुआ, जिससे मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त होकर गिर गईंघटना के समय घर के अंदर सो रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार बाहर निकल आया। वहीं कमरे में बंधी दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बकरियां घायल बताई जा रही हैं।सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
