27 सितम्बर प्रतिवर्ष विश्व कर्ण बधिर दिवस के रूप में मनाया जाता है

कानपुर 24 सितम्बर। 27 सितम्बर प्रतिवर्ष विश्व कर्ण बधिर दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल बहरे पन की जागरूकता हेतु मनाया जाता है। इन जागरूकता पूर्ण बातों को नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ0 देवेन्द्र लाल चन्दानी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान बताई।
डॉ0 चन्दानी ने आगे बताया कि रविवार दिनाँक 26/9/2021 को डॉ0 लाल चन्दानी की क्लीनिक, स्वरूप नगर में, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक पाँच वर्ष से कम के बच्चे जिन्हें सुनने की समस्या है , या उन्हें बचपन में पीलिया हो चुका हो तो भी सुनने की समस्या हो सकती है। ऐसे बच्चों की सुनने की जाँच जिसे ओ ए ई के नाम से जानते हैं, सक्षम संस्था द्वारा मुफ्त में कराई जाएगी।
जाँच निम्न प्रकार के बच्चों की होगी—–
1- जिन्हें सुनने की तकलीफ हो।
2- 5 वर्ष से कम के हों।
3- पैदाइश के समय पीलिया रोग से पीड़ित हों।
4- जिनके माता-पिता दोनों या कोई एक बहरा हो।
5- बच्चा या मां वायरल इन्फेक्शन से संक्रमित हो।
6- जो NICU में भर्ती रहा हो।
वार्ता में आशुतोष बाजपेयी , योगेश बाजपेयी, शिवा मिश्रा, व अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *