चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी सुरेश गुप्ता

 

कानपुर राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन रालोद कार्यालय सब्जी मण्डी बादशाही नाका में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन मिष्ठान वितरण तथा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी।सुरेश गुप्ता प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सुयोग्य पुत्र थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था। लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने आई आई टी खडगपुर से शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद शिकागो से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। फिर वह 17 वर्ष तक अमेरिका में कम्पयुटर इंजीनियर पद पर कार्य किया। पहली बार वे 1986 में राज्यसभा सदस्य के तौर पर संसद में प्रवेश किया। 1989 में वे पहली बार केन्द्रीय उद्योग मंत्री बने। उसके बाद वे 1995 में खाद्य मंत्री। 2001 में कृषि मंत्री का पद ग्रहण किया। वह सात बार सांसद रहे। उनकी मृत्यु 6 मई 2021 में हुई। उन्होंने हमेशा किसानों, गरिबों, महिलाओं की आवाज संसद में आवाज बुलंद की। सामप्रदायिक सदभाव एवं भाईचारा बनाने के लिए अनेक शहरों में कौमी एकता का आयोजन किया। केन्द सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति का विरोध किया। सदभाव भाईचारा वास्ते व्यापक कानून का प्रस्ताव मसौदा संसद में पेश किया। उत्तर प्रदेश आलू उत्पादक किसानों के हित में संरक्षण के लिए चौधरी साहब सदैव सजग रहे। आलू का न्यूनतम मूल्य निर्धारण कराया और इसकी पहल कानपुर से करायी। सरकार द्वारा खाद में बढ़े दामों को कम कराया और किसानों को सुखा राहत सभी किसानों को 2 हेक्टेयर भूमि की सीमा तक सूखा राहत सुविधा उपलब्ध करायी। तथा केन्द्र सरकार द्वारा लगाये गये गुड़ नियंत्रण को निरस्त कराया। जिससे किसानों का काफी लाभ हुआ। केन्द्र सरकार द्वारा खाद पर दी जारी छूट सब्सिीडी को कम करने का विरोध किया और खाद के बढे हुये मूल्य को कम कराया। किसानों के कर्ज पर ब्याज माफ कराया। कृषि यन्त्रों पर बैंक लोन की ब्याज दरों की कमी करायी। कृषि उपज पर मंत्रीमण्डल में रहते हुये आयकर लगाने के सरकार के निर्णय का सार्थक विरोध किया। राष्ट्रीय पशुधन आयोग का गठन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष मो० उस्मान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेन्द्र यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष, दीपक द्विवेदी प्रदेश मंत्री, विनोद यादव एडवोकेट मण्डल अध्यक्ष, मो० नाजिर, राविल गुप्ता, नीरज सिंह चन्देल एड., निजाम अहमद, राजेन्द्र प्रसाद यादव, रज्जन द्विवेदी, कवि राधेश्याम मिश्रा, अरूण मेहता, ऋषभ मोहन दुबे एड. आदि काफी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *