कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-3 में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, कई लोग झुलसे

 

कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास-3 इलाके में गुरुवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। नहर के पास स्थित अटल कोचिंग सेंटर के निकट हुई इस घटना में करीब पांच लोग झुलस गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *