आज दिनांक 13.02.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस0 एम0 कासिम आबिदी महोदय द्वारा थाना चौबेपुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर में हवालात, मालखाना, अभिलेख/रजिस्टरों का रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था, कम्प्यूटर कक्ष, पेयजल व्यवस्था, चौकीदार व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, मिशन शक्ति केन्द्र, आपातकालीन सुविधाएं तथा दंगा रोधी उपकरणों सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा थाना अभिलेखों को अद्यतन रखने, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील रखने एवं जनसुनवाई को प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
