*दिनांक 13.02.2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ० विपिन ताडा द्वारा थाना घाटमपुर, सजेती एवं नौबस्ता का औचक निरीक्षण किया गया।*
निरीक्षण के दौरान *साइबर डेस्क, CCTNS* कार्यालय तथा थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर *पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी* सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
महोदय द्वारा *अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं साइबर शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई* तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव हेतु सख्त निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में *आगामी पर्व महाशिवरात्रि* के दृष्टिगत स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई तथा पुलिस प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का आश्वासन दिया गया।
